फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन स्थलों को पर्यटन के नक्शे पर लाने की कवायद

Tue, 05 May 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर क्षेत्र में पुरातत्व एवं ऐतिहासिक महत्व के कई प्राचीन स्थलों को पर्यटन के नक्शे में लाने के लिए भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पहल शुरू करने का मन बनाया है।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने घाटमपुर क्षेत्र कई गांवों का भ्रमण करके वहां स्थित प्राचीन स्थलों का जायजा लिया।
उन्होंने भीतरगांव के अमौर गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, कसबा घाटमपुर में नवरात्रि देवी के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा देवी एवं कुड़नी कसबे के प्राचीन हनुमान मंदिर सहित तकरीबन दस से अधिक प्राचीन मंदिरों और स्थलों का दौरा किया।

उनको धरोहर के रूप में संरक्षित करने के लिए पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। सांसद ने बताया कि उनके संरक्षित धरोहरों के नक्शे में तेजपुर और नंदना गांवों के बीच स्थित पुत्रजीवा, पारिजात अथवा कल्पवृक्ष को शामिल किया है।
विज्ञापन

इस अद्भुद वृक्ष के बारे में जानकारी एकत्र करवाने के लिए वह जल्दी ही वनस्पति विज्ञानियों का एक दल लेकर वहां जाएंगे। सोमवार की शाम को सांसद ने यमुनापट्टी में बनने वाले 1980 मेगावाट क्षमता के पावर प्लांट के बारे में जानकारी हासिल की।

परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी पीके सिंह से उन्होंने पावर प्लांट की क्षमता, बिजली उत्पादन, निर्माण कार्य के शुरू होने एवं उसके कबतक पूरा होने के बारे में पूछताछ करने के साथ ही केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल से वार्ता करके निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने को कहेंगे।

इस मौके पर स्नातक विधायक अरुण पाठक, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश त्रिवेदी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष वेदव्रत सचान, उमेश द्विवेदी, रूपनरायण त्रिपाठी, रामू चौबे, रामचंद्र सचान एवं  सुरेश सिंह सहित कई लोग थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें