फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता ट्रेंड: आईआईटी कानपुर में लौटा टॉपर्स का भरोसा, 32वीं रैंक वाले मेधावी ने सीएस ब्रांच के लिए भरा विकल्प

Sun, 21 Jun 2026 04:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेईई एडवांस में 32वीं रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र ने आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस का विकल्प चुनकर सात साल का इंतजार खत्म किया है। संस्थान टॉप-100 रैंकर्स को सालाना तीन लाख रुपये की ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप भी देता है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर का सात साल का इंतजार लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। जेईई एडवांस के अंडर 100 रैंकर को आईआईटी कानपुर पसंद आया है। इस बार जेईई एडवांस में 32वीं रैंक पाने वाले छात्र ने कंप्यूटर साइंस का विकल्प भरा है। हालांकि दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी। देश की 23 आईआईटी में दाखिले के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण का सीट एलॉटमेंट हो चुका है।

विज्ञापन

ऑल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी ने आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच को चयनित किया है। इससे पहले सिर्फ एक बार वर्ष 2019 में ऑल इंडिया 95वीं रैंक वाले छात्र ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया था। अन्य वर्षों में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों की जेईई एडवांस में रैंक 100 के पार ही रही है। इस साल जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी ने आईआईटी कानपुर का चयन किया है। कंप्यूटर साइंस में क्लोजिंग रैंक 276 रही है।

विज्ञापन





टॉप-100 रैंकर को मिलती है ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप

आईआईटी कानपुर ऑल इंडिया टॉप 100 रैंकर्स को ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप भी देता है। इसके तहत चयनित छात्रों को हर साल तीन लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है। इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए छात्रों को हर सेमेस्टर 8.0 सीपीआई बनाए रखना जरूरी है। संस्थान ने यह स्कॉलरशिप वर्ष 2022 में शुरू की थी लेकिन 2022 से 2025 तक एक भी टॉप-100 रैंकर्स छात्र ने प्रवेश नहीं लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें