औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के मेहना गांव में मोटरसाइकिल लूट की सूचना पर पुलिस रात में दौड़ी, लेकिन जांच में मामला लूट का न निकलकर आपसी लेनदेन का निकला। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे मेहना गांव निवासी अटल यादव पुत्र अभिलाख यादव ने डायल 112 पर सूचना दी कि एसएनएम पेट्रोल पंप मेहना के पास उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति लूट ले गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी, थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह और उपनिरीक्षक जयप्रकाश के मौके पर पहुंचकर जांच की, तो एसएनएम पेट्रोल पंप के मालिक के अटल यादव पर डीजल के 48,682 रुपये उधार बाकी हैं। शनिवार को अटल अपने पिता अभिलाख पुत्र रामपाल के साथ पेट्रोल लेने आया था।