फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पंप कर्मी से नकद पैसे लिए, फिर डाल दिए जालसाजी के पैसे, खाता फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 17 हजार रुपये नकद लेकर जालसाज ने पेट्रोल पंप कर्मी के खाते में धोखाधड़ी कर हासिल किए गए पैसे जमा करा दिए। बैंक के खाता फ्रीज करने पर पीड़ित ने सचेंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के रसूलपुर निवासी शोभित यादव ने बताया कि चकरपुर लक्ष्मी फ्यूल पंप में कार्य करते हैं। फरवरी 2025 को एक व्यक्ति पंप पर आया और उसने फोन पे का स्कैनर मांगा। बोला कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। 17 हजार रुपये नकद हमें दे दीजिए। हम आपके फोन पे पर पूरी रकम डाल देते हैं। इस पर उन्होंने उसे 17 हजार नकद दे दिए। जब वह पैसा निकालने बैंक गए तब पता चला कि उनके खाते में धोखाधड़ी करने वालों ने 17 हजार रुपये डलवाए थे। इसके चलते खाता फ्रीज कर दिया गया। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया आरोपी की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद अजय सिंह के रूप में हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें