कल होगा उद्यमिता का महाकुंभ, आवेदन का आज आखिरी मौका
Thu, 15 Nov 2018 02:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
सार
- एचबीटीयू में आयोजित ‘एंटरप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव’ में जुटेंगी देश की कई बड़ी हस्तियां
- 15 करोड़ तक स्टार्टअप कंपनियों को मिलेंगे फंड, बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन में एक लाख तक जीतने का मौका
- वेबसाइट : www.theuththaanconclave.in
कानपुर शहर में पहली बार उद्यमिता का ऐसा महाकुंभ ‘एंटरप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव’ होने जा रहा है जहां एक छत के नीचे देश के कई बड़े दिग्गज होंगे। यह महाकुंभ कल यानी 16 नवंबर को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में आयोजित की जाएगी। इसे अमर उजाला, टाई यूपी, एसबीईआरटीसी आईआईटी कानपुर की खास पहल ‘उत्थान अ-स्टार्टअप निर्माण’ के तहत आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन
एचबीटीयू इस खास आयोजन का सह प्रायोजक है जबकि डीएसटी टाइटिल पार्टनर है। इस महाकुंभ में स्टार्टअप इंवेस्टर्स, मेंटर्स और आइडिया का संगम भी होगा। देशभर से आ रहे दिग्गज प्रदेश के विकास के लिए कई अहम मुद्दों पर मंथन भी करेंगे। इस मंथन से निकलने वाले निष्कर्ष को केंद्र और राज्य सरकारों को भेजा जाएगा ताकि उसपर अमल किया जा सके। अगर आप भी इस शानदार आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका है।
जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन उत्थान के ऑफिशियल वेबसाइट www.theuththaanconclave.in या goo.gl/u9Fv1H पर कराएं। छात्रों को तीन सौ रूपये का भुगतान करना होगा जबकि शिक्षक या अन्य डेलीगेट्स को एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
डेमो पिक
डीएसटी और आईआईटी शुरू कराएगा स्टार्टअप
एंटरप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव में चयनित होने वाले स्टार्टअप आइडिया को साकार करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) और आईआईटी कानपुर का सिडबी इनोवेशन सेंटर आपकी मदद करेगा। न केवल आइडिया को बेहतर रूप देने में बल्कि आर्थिक तौर पर भी सहायता दी जाएगी।
सतीश महाना से करिए सीधा संवाद
स्टार्टअप के इस महाकुंभ में प्रदेश के उद्योग व उद्यमिता मामलों के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे। आप भी इनसे उद्यमिता और उद्योग से जुड़ा कोई भी सवाल सीधे सतीश महाना से कर सकते हैं। वह तुरंत आपके सवालों का जवाब भी देंगे। इसके अलावा वह प्रदेश में एंटरप्रिन्योरशिप को लेकर तैयार की गई नीतियों और योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे।
हर उम्र के लोग सीख सकते हैं उद्यमिता
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है। हर उम्र के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। स्कूली बच्चों के लिए अलग से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के कई बड़े विशेषज्ञ छात्रों से सीधे रूबरू होंगे।
ये हैं कार्यक्रम के मुख्य पार्टनर
कार्यक्रम का टाइटिल पार्टनर डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) होगा। इसके अलावा आईआईटी कानपुर का सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर इंक्यूबेशन पार्टनर है। अन्य पार्टनर में एक्सिस कॉलेज, मेडी टेस्टी, किरोज, टिकटिंग पार्टनर टाउनस्क्रिप्ट, आउटरीच पार्टनर के तौर पर आईआईटी कानपुर एल्युमनाई एसोसिएशन, इंवेस्टर पार्टनर वेंचर कैटेलिस्ट, बैंकिंग पार्टनर बैंक ऑफ इंडिया, टेक्नोलॉजी पार्टनर एमकेटी सॉफ्टवेयर और मैसर टेक्नोलॉजी हैं।
इन्हें मिलेगा उत्थान एक्सिलेंस अवॉर्ड- 2018
प्रदेश में उद्यमिता के लिए सकारात्मक माहौल बनाने के लिए प्रो. फणी कई वर्षो से लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रो. फणी के निर्देशन और कोशिशों की वजह से 50 से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियां संचालित हो पाई हैं। - प्रो. बीवी फणी, डीन रिसोर्स एंड एल्युमनाई
एशिया की सबसे बड़ी स्टार्टअप इंवेस्टर कंपनी के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट डॉ. अपूर्व एचबीटीयू के ही पूर्व छात्र हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियों को शुरू कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अगले तीन सालों में डॉ. अपूर्व ने अपनी कंपनी के जरिए प्रदेश की स्टार्टअप कंपनियों में पांच सौ करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्य बनाया है। - डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, को-फाउंडर और प्रेसिडेंट वेंचर कैटेलिस्ट
उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण सीरीज से प्रेरित होकर डॉ. सोमेश ने अपना खुद का स्टार्टअप कंपनी मेडीटेस्टी शुरू किया। यह कंपनी मरीजों के सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्वादिस्ट भोजन उपलब्ध कराती है। कंपनी की बेहतरीन शुरूआत गुरुग्राम से की है। - डॉ. सोमेश राजबर्धन, फाउंडर मेडीटेस्टी
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ में एक साथ दो-दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अंकित अग्रवाल हेल्पअस ग्रीन स्टार्टअप कंपनी के को-फाउंडर हैं। अंकित अपनी कंपनी के जरिए मंदिर और नदियों में बहाए जाने वाले फूल-मालाओं को एकत्रित करके उससे अगरबत्ती, धूपबत्ती तैयार करते हैं। - अंकित अग्रवाल, को-फाउंडर हेल्पअस ग्रीन