फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय राजमार्गों पर पांच फीसदी टोल टैक्स बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में करीब पांच फीसदी की वृद्धि की है। यह बढ़ोतरी आज रात बारह बजे के बाद से लागू हो गई है।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि यह वृद्धि शहर से प्रयागराज, झांसी, दिल्ली और लखनऊ रूट पर हुई है। उन्नाव-लालगंज रूट में भी टोल शुल्क बढ़ा है। कार, जीप और वैन जैसी छोटी गाड़ियों के लिए टोल में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों को भी अब अधिक शुल्क देना होगा। हालांकि, नोटिफिकेशन जारी न होने के कारण फिलहाल दोगुना नकद भुगतान करने पर निकलने दिया जाएगा। यह नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें