यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को आ रहा है। इस बार बोर्ड परीक्षा में शहर से 1.9 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। डीआईओएस विनय मोहन वन ने बताया कि हाईस्कूल 59 हजार और इंटरमीडिएट में 50 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं।
यहां देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE
रिजल्ट के दौरान स्कूल में रहें प्रिंसिपल और शिक्षक
डीआईओएस ने कहा है कि रिजल्ट के दौरान सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षक स्कूल में रहें। टॉपरों का मुंह मीठा कराएं और उन्हें प्रोत्साहित करें।
अमर उजाला की वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं। स्क्रीन पर एक इनफॉरमेशन बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको अपना अनुक्रमांक और नाम भरना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा। ये रिजल्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर ही उपलब्ध होंगे। इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर भी रजिस्टर करवा सकते हैं। आपको रिजल्ट की जानकारी मेल के जरिये उपलब्ध करवा दी जाएगी।