फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिखा चांद, तो कल से पहला रोजा

Wed, 16 May 2018 10:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- मरकजी रूयते हिलाल कमेटियों ने बुधवार को चांद देखने की अपील की
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान के पाक महीने की शुरूआत होने का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। एेसे में रोजेदारों की नजर रमजान के चांद का दीदार करने पर है। मरकजी रूयते हिलाल कमेटियों ने बुधवार को चांद देखने की अपील की है। 
विज्ञापन

 

यूपी के कानपुर शहर में रमजान-उल-मुबारक का चांद बुधवार को देखने के लिए शहरकाजियों की रूयत-ए-हिलाल कमेटी (चांद कमेटी) ने शहरियों से अपील की है। बरेलवी विचारधारा के शहरकाजी मौलाना आलम रजा नूरी की सुन्नी मरकजी रूयते हिलाल कमेटी के महामंत्री हाफिज मोहम्मद सगीर आलम हबीबी ने बताया कि बुधवार को शाबान (शब-ए-बरात का महीना) के महीने की 29 तारीख है, लिहाजा चांद दिख गया तो बुधवार से ही तरावीह शुरू हो जाएगी और गुरुवार 17 मई से पहला रोजा होगा।

अगर चांद बुधवार को नहीं दिखा तो गुरुवार से तरावीह की विशेष नमाज होगी और शुक्रवार को पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं देवबंदी विचारधारा के शहरकाजी मुफ्ती मंजूर अहमद मजाहिरी की मरकजी रूयते हिलाल कमेटी की तरफ से कार्यवाहक शहरकाजी मौलाना मतीनुल हक ओसामा और नायब शहरकाजी हाफिज मामूर अहमद ने भी बुधवार को रमजान का चांद देखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चांद दिखने पर मोबाइल नंबर 9839848686, 9839610855, 9450120937, 9984181490 पर संपर्क करने को कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें