फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू में दूसरे चरण के पंजीकरण का आज आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में बीटेक सहित अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरे चरण के पंजीकरण का सोमवार को आखिरी मौका है। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

डीन अकादमिक प्रो. वंदना कौशिक ने बताया कि दूसरे चरण के पहले राउंड के सीट आवंटन का परिणाम 27 जुलाई को घोषित होगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिलेगी, उन्हें 30 जुलाई तक संबंधित विभाग में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 995 सीटों के सापेक्ष 650 ने सीट फ्रीज कराई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीफार्मा, बीबीए और बीटेक बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 854 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि एमसीए में प्रवेश के लिए 214 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें