फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में लौटी रौनक, सांभर कर रहे उछलकूद

Sun, 23 Oct 2016 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में लाए गए सभी 25 सांभर और चिंकारा पूरी तरह स्वस्थ हैं। ये धीरे-धीरे सफारी के वातावरण में ढल रहे हैं। अभी उन्हें सफारी के क्वारनटाइन (विशेष बाड़े) में रखा गया है। जहां उनकी खास देखरेख चल रही है। नवंबर में सांभरों को सफारी में विचरण के लिए छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


छह अक्तूबर को हिरन सफारी के उद्घाटन से पूर्व यहां कानपुर और लखनऊ से 25 सांभर और चिंकारा लाए गए थे। इन्हें हिरन सफारी के क्वारनटाइन में शिफ्ट किया गया। यहां डाक्टर और कीपर इनकी विशेष देखरेख कर रहे हैं।

ये प्रतिदिन खुराक का पूरा चारा खा रहे हैं। विभिन्न दालों का मिश्रण चाव से खा रहे हैं। उन्हें फल और सब्जी भी दी जा रही है। खीरा और लौकी भी परोसी जा रही है। हिरनों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चारे में जरूरी मिनरल भी मिलाए जा रहे हैं। सभी सांभरों को सफारी में छोडे़ जाने के बाद इन्हें पांच शेड हाउस में चारा उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें