फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का फेर, चली पछुआ हवा, उमस भरी हुई रात

Sun, 23 Oct 2016 08:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में पछुआ हवाओं ने रविवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। एक तरफ जहां दिन का पारा .8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, वहीं रात का पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का उतार-चढ़ावा बना रहेगा। सर्दी जल्दी दस्तक दे सकती है। 
विज्ञापन

  पछुआ हवाओं की गति रविवार को 6.3 किलो मीटर प्रति घंटा रिकार्ड की गई। यह सामान्य से ज्यादा है। इसी वजह से दिन का पारा गिरा। अधिकतम पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गत शनिवार को यही पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि न्यूनतम पारा 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।   गत शनिवार को यही पारा 18 डिग्री सेल्सियस था। वातावरण की नमी सामान्य के आसपास है। सुबह की नमी 67 फीसदी और  दोपहर की नमी 39 फीसदी रिकार्ड की गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी दस्तक  दे देगी। सामान्य तौर पर 15 नवंबर के आसपास सर्दी पड़ती है। अधिकतम, न्यूनतम पारा में उतार-चढ़ाव जारी है। हवाओं की दिशा भी लगातार बदल रही है। यही सर्दी बढ़ाती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें