फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वन्यजीवों के साथ पर्यटकों को लुभाएंगी तितलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी पार्क में जल्द ही आने वाले पर्यटकों को वन्य जीवों के साथ साथ विभिन्न प्रजातियों की तितलियाें के भी दीदार कराए जाएंगे। इसके लिए सफारी पार्क में अलग से तितली सफारी पार्क बनाए जाने की तैयारी है। सफारी प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और शासन को प्रस्ताव बनाकर भी भेज दिया है। तितली पार्क में 100 से अधिक प्रजातियों की तितली व इतने ही प्रजाति के अन्य कीट पतंगें भी पर्यटकों को देखने के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क में अभी लायन सफारी, लेपर्ड सफारी, एंटीलोप सफारी, डीयर सफारी व बीयर सफारी संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा टाइगर सफारी बनाने का भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अब सफारी पार्क में पहुंचने वाले बच्चों और युवाओं की उत्सुकता को देखते हुए सफारी पार्क में तितली पार्क बनाने की योजना सफारी प्रशासन ने बनाई है। सफारी पार्क में इस समय ही बड़ी संख्या में तितलियां मौजूद है। वन्यजीवों को देखने आने वाले पर्यटक यहां पहुंचकर इन रंगबिरंगी तितलियों को देख बेहद खुश होते हैं और खासकर बच्चों को यह तितलियां खूब भा रही हैं। यही कारण है कि सफारी पार्क प्रशासन ने इटावा सफारी पार्क के थीम गेट के पास जगह चिन्हित कर तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में तितली पार्क बनाने की योजना बनाई है। तितली पार्क को इस तरह से बनाया जाएगा कि तितलियां उसकी और आकर्षित हों और वहीं पर अपना निवास बनाएं। इसके लिए तितली पार्क में उन्हें आकर्षित करने वाले फूलों के पौधे रोपे जाएंगे। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही तितली पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सफारी के डायरेक्टर डॉ. अनिल पटेल के अनुसार अभी ही सफारी पार्क में 81 प्रजातियों की तितलियां प्रवास कर रही हैं। इसके साथ ही 66 प्रजाति की मोथ (कीट पतंगा) सफारी में प्रवास कर रहे हैं। तितली पार्क बनाए जाने से न सिर्फ पर्यटकों को इनके दीदार होंगे बल्कि तितलियों की प्रजातियों का भी संरक्षण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें