फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर पर रिपोर्ट लिखने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रिवाल्वर का लाइसेंस बनवाने के मकसद से सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर ने खुद पर हमला करने की झूठी कहानी बनाई थी, मामला झूठा मिलने पर जिला जज रजत सिंह जैन ने सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। डिप्टी जेलर अदालत में सुनवाई के दौरान कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन

जिला कारागार के तत्कालीन डिप्टी जेलर सिब्ते हसन जाफरी ने 21 अगस्त 2021 को शहर के सिविल लाइन थाना में खुद पर जान से मारने की नीयत से रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने डिप्टी जेलर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर गोविंद तिवारी निवासी कटरा बलसिंह व रवि सिंह पुत्र ओमकार सिंह निवासी कामेत बढ़पुरा के खिलाफ दो नवंबर 2021 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। करीब चार साल चले इस मामले में डिप्टी जेलर अदालत में इस बात को साबित नहीं कर पाए कि इन लोगों ने ही हमला किया था। इस पर जिला जज की ओर से उनको निर्देश करार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें