फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाच टावर के पास बनेगी टाइगर सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव राज्य प्राणि उद्यान प्राधिकरण नीरज कुमार ने मंगलवार को इटावा सफारी पार्क का निरीक्षण किया। उन्हाेंने यहां पर प्रस्तावित टाइगर सफारी की जगह को देखा। टाइगर सफारी को वाच टावर नंबर दो के पास बनाने पर विचार चल रहा है। मुख्य वन संरक्षक ने इस जगह का निरीक्षण किया और सफारी के डायरेक्टर के साथ मंत्रणा की। उन्होंने अन्य सफारी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन



मंगलवार को इटावा सफारी पार्क पहुंचे मुख्य वन संरक्षक नीरज कुमार ने सबसे पहले उस नई जगह का निरीक्षण किया, जहां पर टाइगर सफारी को बनाए जाने पर विचार चल रहा है। उन्होंने पहले चुनी गई जगह से इस जगह को टाइगर सफारी के लिए बेहतर बताया और सफारी के डायरेक्टर अनिल पटेल से इसका खाका तैयार करने को कहा। उन्होंने इटावा सफारी पार्क के सभी एनिमल हाउस, ब्रीडिंग सेंटर, पशु चिकित्सालय, नियो नेटल केयर यूनिट की भी व्यवस्थाएं देखीं। इसके अतिरिक्त इटावा सफारी पार्क के पशु चिकित्सालय में वन्यजीवों के ब्लड सैंपल के साथ-साथ यहां कार्य करने वाले कार्मिकों के ब्लड सैंपल की भी जांच करने वाले हीमोटोलॉजी व बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की भी जानकारी ली। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।



सफारी पार्क में पहले टाइगर सफारी को बनाने के लिए इटावा-ग्वालयिर बाईपास और सफारी की कॉलोनी के बीच खाली 20 हेक्टेयर जगह को चुना गया था। बाद में विचार करने के बाद यह बात सामने आई कि बाईपास पर दिन रात वाहनों का भारी आवागम होता है। ऐसे में यहां लाए जाने वाले टाइगर को परेशानी हो सकती है। इसके चलते यह फैसला लिया गया कि टाइगर सफारी पश्चिम की ओर स्थित वाच टावर नंबर दो के पास बनाई जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक ने टाइगर सफारी के लिए नई जगह को देखने के साथ अन्य सभी सफारी व पशु चिकित्सालय आदि को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें