फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में ब्लॉक मार्ग की सड़क दुरुस्त कराई

Wed, 16 Jul 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर की कई सड़कें बारिश में उखड़ गई हैं। ब्लाॅक मार्ग की सड़क पर गहरे गड्ढे और गांधी पार्क की सड़क पर गड्ढा में इंटरलॉकिंग ईटें भरे जाने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। मंगलवार को ब्लॉक मार्ग की उखड़ी सड़क दुरुस्त कराई गई।
विज्ञापन

लगातार तीन दिन हुई बारिश से अकबरपुर में ब्लॉक मार्ग की सड़क पर बीस से अधिक गड्ढे हो गए थे। वहीं गिट्टी व बजरी बिखर गई थी। इसी प्रकार गांधी पार्क के करीब जलभराव से गहरा गड्ढा हो गया तो निकाय प्रशासन ने इंटरलॉकिंग ईंटें भर दी। सोमवार को बारिश से बिगड़ी सड़कों की सूरत का मुद्दा सोमवार को अमर उजाला ने उठाया।
इसके बाद लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमंत कुमार ने सहायक अभियंता को ब्लॉक मार्ग व गांधी पार्क के पास की सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को सहायक अभियंता ने कंक्रीट मिक्स से गड्ढे भरवा कर रोलर चलवा दिया। सहायक अभियंता साहिबे आलम ने बताया कि मरम्मत के बजट से अकबरपुर में ब्लॉक मार्ग की सड़क दुरुस्त करा दी गई है। गांधी पार्क के पास गड्ढा भी कंक्रीट मिक्स से भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें