फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्र्तिकेट टूर्नामेंट सुभाष चैलेंज कप में बरुआ सागर बनाम ग्वालियर के बीच खेला गया। रोचक मैच में बरूआ सागर

विज्ञापन
फोटो- 14- मैच के दौरान शाट लगाता बल्लेबाज - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सुभाष चैलेंज कप में बरुआ सागर बनाम ग्वालियर के बीच खेला गया। रोचक मैच में बरूआ सागर ने ग्वालियर को हरा दिया। आज बरूआ का मुकाबला कानपुर से होगा।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को दूसरे लीग मैच का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर रामजी त्रिवेदी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीत कर ग्वालियर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 137 रन बनाए। बल्लेबाज आदित्य 27, आयुष ने 22 सर्वाधिक रनों का योगदान दिया। गेंदबाज जितेन्द्र ने 2, प्रदीप ने 3, रूपेश ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी बरुआ सागर टीम ने 23.2 ओवर में 138 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज अंकेश 40, रूपेश, अभिषेक 18-18, जितेन्द्र ने 14 रन बनाया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा व लोकेश आदि मौजूद रहे। क्लब के प्रवक्ता आलोक यादव ने बताया कि दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बरुआ सागर बनाम कानपुर के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें