मध्य प्रदेश की सीमा क्षेत्र से टिड्डियों का दल चित्रकूट जिले में पहुंचा। एक दल मानिकपुर मऊ क्षेत्र के लोरी और छिरिया गांव में मौजूद है। जिसे भगाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी किसानों और ग्रामीणों के साथ प्रयास कर रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार दूसरा दल बांदा जिले की सीमा की ओर निकला है।
जानकारी के अनुसार करोडों की संख्या में चित्रकूट जिले के पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत बाबूपुर से कपना की ओर टिड्डी दल बढ़ता हुआ जा रहा है। शहरी क्षेत्र में भी घुसा। जिससे किसानों में हड़कंप मच गया।