फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तीन दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी की, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति (19) ने बुधवार की शाम घर में फांसी लगा ली। जानकारी होते ही परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की 27 जून को शादी थी। इस घटना परिवार में हड़कंप मच गया है। युवक राजमिस्त्री था।
विज्ञापन

तरांव गांव निवासी छोटेलाल प्रजापति ने बताया कि उसके पुत्र धर्मेंद्र की 27 जून को शादी तय थी। बुधवार की दोपहर घर से खाना खाने के बाद परिवार को मिले नए आवास में सोने की बात कहकर चला गया। वहीं कमरे में फांसी लगा ली। कुछ ही देर बाद परिजन वहां पहुंचे तो फंदे पर लटकता देख शोर मचाया।
आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। बताया कि वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। इस मामले में थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं है। ग्रामीण प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें