फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खाकी की अपराध पर लीपापोती, तीन युवकों ने किशोरी को उतारा मौत के घाट, फिर लटका दिया फंदे से

Thu, 20 Jun 2019 09:40 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
माधौगंज थाना जनपद हरदोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेधरौली में छह दिन पूर्व हुई छेड़छाड़ और मारपीट से आहत छात्रा ने मंगलवार दोपहर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। मामले में 24 घंटे तक माधौगंज थाने की पुलिस सुलह समझौते की कोशिश करती रही। बात न बनने पर बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोपियों ने ही छात्रा को मारकर शव लटका दिया। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके दाएं हाथ में काटे जाने के निशान हैं। 

एसपी ने आत्महत्या बताकर मामले में लापरवाही बरतने और घटना की सूचना न देने पर माधौगंज एसओ अमित भदौरिया को निलंबित कर दिया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेधरौली निवासी साक्षी उर्फ मालू (16) पुत्री शिशुपाल प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर वह छोटे भाई हार्दिक (10) के साथ शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। 

साक्षी के पिता शिशुपाल की मानें तो वहां पहले से बैठे गांव के ही तीन युवकों ने साक्षी को पीटने के बाद उसका दुपट्टे से गला कस दिया। हार्दिक को भी पीटकर भगा दिया। उसने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो साक्षी का शव पेड़ से लटक रहा था।
विज्ञापन

छात्रा के बाएं हाथ में लकीर जैसी खिंची थी। परिजनों ने बताया कि 13 जून की दोपहर साक्षी गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। वहीं गांव के तीन युवकों ने उस पर फब्ती कसी थी। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट और छेड़छाड़ की थी। 

छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी कुरसठ में की तो पुलिस ने समझौता करा दिया। 14 जून को छात्रा ने माधौगंज थाने में तहरीर दी तो एनसीआर लिखकर मेडिकल कराया गया। छात्रा के वापस घर पहुंचने पर आरोपियों ने फिर मारपीट की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मृतका के पिता ने पुत्री के खुदकुशी कर लेने की सूचना थाने में दी है। वह तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें