फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी को तीन साल की कैद

Wed, 23 Jul 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल पहले किशोरी से हुई छेड़छाड़ के मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो में चल रही थी। मंगलवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी ठहराया। साथ ही तीन साल की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन

डेरापुर के एक गांव निवासी महिला ने मार्च 2017 में पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शाम चार बजे के करीब शौच क्रिया के लिए गई थी। आरोप लगाया था कि यहीं पर गांव के अरुण कुमार ने बेटी से छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा था। साथ ही उसके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो शरद त्रिपाठी की अदालत में चल रही थी। मंगलवार को गवाह व अभियोजन पक्ष की दलील पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। साथ ही तीन साल की सजा से दंडित कर 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें