फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुठभेड़ में प्रतिबंधित मवेशी का वध करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के रसूलपुर जंगल में सोमवार देर रात पुलिस और प्रतिबंधित मवेशी का वध करने वाले आरोपी की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में गोली लगने से आरोपी व सिपाही घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी अरविंद मिश्रा ने पुखरायां सीएचसी पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

देवराहट व भोगनीपुर थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर देवराहट थाना के रसूलपुर के जंगल में छिपे प्रतिबंधित मवेशी का वध के आरोपी भोगनीपुर थाना के चांदापुर निवासी चांदबाबू को घेर लिया। पुलिस को देखते आरोपी ने टीम पर तमंचा से फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से भोगनीपुर थाना के सिपाही गुलशन यादव घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस व नकदी बरामद हुई।
पूछताछ में उसने बताया कि 20 जुलाई को प्रेमपुर के पास जंगलों में अपने साथी लाल मोहम्मद, उसका पुत्र सनी व साले मोबीन उर्फ गोवर्धन निवासी बरौली देवराहट के साथ मिलकर प्रतिबंधित मवेशी का वध किया था। जब उसे पता चला कि उसके खिलाफ संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तभी से वह पुलिस से बचने के लिए जंगल में छिपा था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर गैंगस्टर समेत छह मुकदमें दर्ज है। फरार अन्य साथियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें