फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल का ये बच्चा स्कूल कभी गया नहीं, सवाल सुनते ही देता है जवाब

Mon, 24 Jul 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन साल के इस बच्चे ने किया कमाल
विज्ञापन
उम्र अभी तीन साल भी पूरी नहीं हुई। पर, हाजिर जवाबी ऐसी की बड़े-बड़े मात खा जाएं। ए फॉर एप्पल बी फॉर बेबी तो छोड़िए। जनाब से अगर किसी फल, जानवर, पेड़ आदि को इंग्लिश में बताकर उसका माने पूछिये तो जवाब हाजिर है।  
विज्ञापन
यही नहीं इन जनाब को अपने गांव, तहसील, थाना सभी का नाम जबान पर रटा है। यह जनाब यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के गांव चक नथनपुर निवासी धीरेंद्र सिंह लोधी के बेटे स्वतंत्र सिंह है।

स्वतंत्र इसलिए भी कि इनका जन्म 15 अगस्त 2014 को तिरंगा फहराने के कुछ मिनट बाद हुआ था। बच्चे की इस अद्भुत प्रतिभा का पूरा कुनबा कायल है। मां सीमा देवी और पिता दोनों ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  - स्कूल कभी गया नहीं, सवाल सुनते ही देता है जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें