फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल आरक्षण विंडो पर यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के तत्काल बुकिंग काउंटर पर लिपिक के धीमा काम करने पर लाइन में लगे यात्री भड़क गए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद डीसीआई से लिपिक की शिकायत दर्ज कराई।


यात्रियों का कहना है कि इस खिड़की पर कार्यरत पर्यवेक्षक सतीश चंद्र ने अपना नाम एलईडी से गायब कर दिया। रविवार को लोग लाइन लगाए थे। लिपिक की अनसुनी पर भड़के यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहल्ला सेनापति के रहने वाले गणेश कुमार ने वाणिज्य अधीक्षक रामनरेश से शिकायत दर्ज कराई तो स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक ने अपने हाथ खड़े कर दिए। तब गणेश ने डीसीआई अवध बिहारी को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। मंडल वाणिज्य अधीक्षक (डीसीआई) ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर लिपिक के विरुद्घ उच्चाधिकारियों को बताया जाएगा। डीसीआई ने कहा कि उन्हें कई शिकायतें मिली हैं। उधर लिपिक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वे नियमानुसार टिकट वितरण कार्य करते हैं।

-यात्रियों ने डीसीआई से दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें