फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरी और हत्या को रोकने को बनेंगी तीन इकाइयां, जल्द होगा गठन…तेजतर्रार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Tue, 25 Mar 2025 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साइबर अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हुई, तो हैकरों पर शिकंजा कसने के लिए साइबर की अलग इकाई बनाई गई। इसकी सफलता को देखते हुए अब अन्य अपराधों के लिए भी विशेष इकाइयों के गठन की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
आईपीएस हरीश चंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पुलिस एंटी थेफ्ट, होमीसाइड और नारकोटिक्स नाम की तीन नई इकाइयाें का गठन करेगी। इन इकाइयों के गठन का मकसद चोरी, हत्या व आत्महत्या और नशीले कारोबार पर शिकंजा कसना है। इन इकाइयों में तेजतर्रार इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। एसीपी और एडीसीपी इनकी निगरानी करेंगे। हाईटेक होते अपराधियों ने नए तरीके से घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। अभी थाने स्तर पर ही सभी तरह की वारदातों और घटनाओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

समय के साथ बदलते उनके तौर तरीकों पर रोक थाम के लिए थाना स्तर पर किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। साइबर अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हुई तो हैकरों पर शिकंजा कसने के लिए साइबर की अलग इकाई बनाई गई। इसकी सफलता को देखते हुए अब अन्य अपराधों के लिए भी विशेष इकाइयों के गठन की कवायद शुरू हुई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि इकाइयों के गठन की जल्द ही घोषणा की जाएगी।

कोतवाली बनेगी म्यूजियम
शहर के महत्वपूर्ण और चर्चित स्थानों में शामिल अंग्रेजों के जमाने की बनी कोतवाली जल्द म्यूजियम में बदल जाएगी। अभी यहां संचालित कोतवाली को जल्द ही किसी नए स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। म्यूजियम बनने के बाद यहां आकर आम आदमी आजादी से पहले के दस्तावेजों, हवालात आदि के बारे में जानकारी ले सकेगा।

चार साल पूरे होने पर पुलिस आज गिनाएगी उपलब्धियां
कमिश्नरी पुलिस के जिले में चार साल मंगलवार को पूरे हो रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर विशेष मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, डीजीपी प्रशांत कुमार समेत कई अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा
इसके अलावा चारों जोन में भी अलग-अलग जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों से पहले शहर के सभी थानों में अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई करेंगे। कार्यक्रमों में डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मित्र पुलिस के लोग शामिल होंगे। पुलिस के सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
 
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कराएगी रन फॉर रोड सेफ्टी
ट्रैफिक पुलिस की ओर से मंगलवार को रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया जाएगा। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित हो रही इस दौड़ में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं और शहर के अन्य लोग शामिल होंगे। यह दौड़ ग्रीनपार्क से शुरू होकर भैरो घाट चौराहे जाएगी। वहां से वापस आकर ग्रीनपार्क पर संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें