फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: व्यापारी के घर के बाहर से जेनरेटर चुराने के आरोप में तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के पांडुनगर इलाके में व्यापारी के घर के बाहर से 15 मिनट में जेनरेटर चोरी करने के आरोपी शातिर चोरों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी ने बताया कि वारदात में शामिल शास्त्रीनगर निवासी अंकित सिंह, बिहार के जिला सीवान निवासी हाल पता रावतपुर, रामलला निवासी राजवीर कुमार सिंह, लोहारनभट्ठा निवासी कौशल कुमार उर्फ पवन को गिरफ्तार किया गया है।

तीनों के पास से चोरी का जेनरेटर, एक ई रिक्शा और बाइक बरामद हुई है। व्यापारी सुवंश चावला ने तीन दिन पहले काकादेव थाने में दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में 28 सितंबर की शाम 7:35 बजे से 7:50 बजे के बीच घर के बाहर रखा जनरेटर चोरी होने की बात बताई गई।
विज्ञापन


उन्होंने जेनरेटर किराये पर लिया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शातिरों ने बरामद की गई चोरी की बाइक में बलेनो कार का नंबर लगा रखा था। तीनों शातिरों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें