फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिशन शक्ति अभियान में जोड़े जाएंगे सामाजिक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मिशन शक्ति के तहत प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को सरसैया घाट स्थित प्रशासनिक सभागार में सांसद और विधायकों के साथ जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन


तय किया गया कि मिशन शक्ति के इस अभियान को सभी तक पहुंचाने के लिए सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। जनप्रतिनिधियों के जरिये इसे घर-घर तक पहुंचाए जाने का फैसला लिया गया। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने, उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए सभी स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

दो अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 10 दिनों तक पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया। बैठक में एमएलसी अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, उपेंद्र पासवान, सुरेंद्र मैथानी, राहुल बच्चा, सरोज कुरील, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें