फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पनकी नहर में तीन किशोर डूबे, दो को बचाया, एक लापता, गोताखोर खोजबीन में जुटे

Mon, 25 Apr 2022 12:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रिंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में पनकी नहर नहाने गए तीन किशोर रविवार सुबह डूब गए। दो किशोरों को बचा लिया गया, जबकि एक किशोर लापता हो गया। गोताखोर कई घंटे तक उसकी तलाश में जुटे रहे। सोमवार को गोताखोर दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। अर्मापुर टाइप-2 निवासी गन फैक्टरी कर्मी नरेंद्र कुमार का बेटा प्रिंस उर्फ विवेक(14) रविवार सुबह अपने दोस्त नैतिक व विनय के साथ घूमने निकला था।
विज्ञापन


तीनों पनकी नहर पहुंच गए। नैतिक व विनय के अनुसार प्रिंस ने नहर में नहाने का मन बनाया। उसने नहर में छलांग लगा दी। वह डूबने लगा। यह देख प्रिंस को बचाने के लिए विनय व नैतिक भी एक के बाद एक नहर में कूद गए। तीनों किशोरों को डूबता देख दो आसपास के लोगों ने नहर में उतर कर नैतिक व विनय को बचा लिया। प्रिंस डूब गया। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गोताखोर घंटों नहर में प्रिंस की तलाश में जुटे रहे लेकिन वह नहीं मिला। खोजबीन जारी रहेगी। 

देर से पहुंचे गोताखोर, भड़के लोग
घटना की जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस तो पहुंच गई, लेकिन पीएसी के गोताखोर देर से पहुंचे। इससे लोग भड़क गए। धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। उच्चाधिकारियों ने उन्हें समझा कर शांत कराया। 
विज्ञापन


दोस्ती के आगे डर हार गया 
प्रिंस, नैतिक और विनय तीनों गहरे दोस्त हैं। जब प्रिंस डूबने लगा तो जान की परवाह किये बगैर नैतिक व विनय भी नहर में कूद गए। वह भी डूबते बचे। दोस्ती के आगे उनका डर भी हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें