फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड हादसा: बेकाबू वैन गड्ढे में गिरी, तीन बच्चे और शिक्षिका घायल

Fri, 28 Sep 2018 12:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त मारुति वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र के थाती निवादा गांव के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार स्कूली वैन बेकाबू होकर रेलवे की बैरीकेडिंग तोड़ती हुई गहरे खड्ढे में जा गिरी। हादसे में वैन सवार तीन बच्चे व एक शिक्षिका घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर ग्रामीणों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाल शिवराजपुर सीएचसी भेजा। जहां शिक्षिका की हालत गंभीर बतायी गई है। 
विज्ञापन


 बिल्हौर कस्बे के बीबीपुर स्थित प्रभा सनराइज स्कूल की मारुति वैन गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे स्कूली बच्चे और शिक्षिका को लेकर शिवराजपुर आ रही थी। तभी थाती निवादा गांव के पास अचानक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। वैन लहराते हुए रेलवे ट्रैक किनारे लगे बैरीकेडिंग को तोड़ते हुए गहरे खड्डे में जा गिरी। दुर्घटना के बाद वैन सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर वैन का शीशा तोड़ा। घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। 

 
विज्ञापन

घटना के बाद वैन चालक मौके से भाग गया

शिक्षिका व घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवराजपुर में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष त्रदीप सिंह ने बताया कि मामूली रूप से घायल कक्षा - चार का छात्र ध्रुव कुमार निवासी वार्ड नंबर 4, शिवराजपुर, नैनसी कक्षा-11 की छात्रा और कासामऊ निवासी अनुज दीक्षित पुत्र प्रमोद दीक्षित वार्ड नंबर 3 शिवराजपुर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि, शिक्षिका रेखा पुत्री शिवमंगल सिंह वार्ड नंबर 4 की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद वैन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें