फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिल्ली से बिहार के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें, छठ पूजा पर घर वापसी करने वालों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 29 Oct 2022 08:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रेलवे ने छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली से बिहार वाया कानपुर सेंट्रल तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इसमें से एक ट्रेन दिल्ली से पटना तो दूसरी दानापुर से दिल्ली के बीच चलेगी। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
- ट्रेन नंबर 04066 पुरानी दिल्ली से पटना को 31 अक्तूबर की रात 11:10 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन सुबह 5:55 बजे आएगी। पांच मिनट बाद कानपुर से चलकर पटना दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी। 
- ट्रेन नंबर 04065 एक नवंबर की शाम पटना से 4:50 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन रात तीन बजे आएगी। इसके बाद यह ट्रेन दिल्ली उसी दिन सुबह 10:35 बजे पहुंचेगी।  
विज्ञापन

- ट्रेन नंबर 02351 दानापुर से आनंद विहार को दो नवंबर की रात 10:45 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन सुबह 7:40 बजे आएगी। पांच मिनट बाद चलकर आनंद विहार दोपहर 3:15 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें