इटावा। स्कूटी सवार युवती का मोबाइल छीनने तीन बाइक सवार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी मनु यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार शाम करीब सात बजे अपनी बहन के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के सामने बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से आकर मोबाइल छीन ले गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात बच्चा जेल के पास बनी पुलिया के पास से तीन आरोपी रोहन राजपूत, अंकित राजपूत व जितेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया। उनके पास चार मोबाइल, एक कटर, एक पिलास व एक लोहे की सरिया बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने मनु व तीन अन्य मोबाइल छीनने की घटना, घरों में चोरी करने की बात भी स्वीकारी है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देकर पुरुस्कृत किया है।