फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टरपंथी कर रहे हिंदुओं का उत्पीड़न, बिगाड़ रहे माहौल : मदन गोपाल दास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। इस्कॉन के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्णदास प्रभु की बांग्लादेश में गिरफ्तारी व हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ धर्मनगरी के साधू संतों व हिंदू संगठनों कड़ा विरोध किया। शहर में जुलूस निकाल कर शहर में पैदल मार्च निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार रामलीला भवन परिसर में धर्मनगरी के साधू संत व समाजसेवी एकत्र हुए। कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदन गोपालदास ने कहा कि कट्टरपंथी हिंदुओं का उत्पीड़न कर माहौल बिगाड़ रहे हैं। महंत सत्यप्रकाश ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में संज्ञान लेकर इस्कॉन मंदिर के पुजारी को छुड़वाना चाहिए। पैदल जुलूस शहरभर में घूमा, तहसील परिसर में बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी कर सभा की। डीएम शिवशरणप्पा को ज्ञापन देकर इस्कॉन मंदिर के पुजारी की रिहाई की मांग की।
प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने में महंत रामजन्म दास, संत प्रदीपदास, संत आनंद दास, संत,रमेश दास, संत कैलाश दास, आनंद गिरि, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता आशीष सिंह, छविदास, अतुल प्रताप सिंह, लोकेंद्र, दीपेंद, विजय किशोर, ज्योति सिंह, राजेंंद्र द्विवेदी, चंद्रप्रकाश, रविमाला पदमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में लगा रहा जाम
चित्रकूट। साधूसंतों व छात्रों के बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन में जुलूस की वजह से कई मार्ग पर जाम लगा। शहर के पुरानी बाजार चौक, धनुष चौराहा व पटेल तिराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। कुछ स्थानों पर बाइपास मार्ग से वाहनों को आने जाने दिया। यह क्रम दोपहर डेढ़ बजे से लगभग ढाई बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें