फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च झोंक बकरा व्यापारी से 20 लाख की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात

Tue, 09 Jul 2019 12:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बकरा व्यापारी मेराज आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिठूर में सोमवार रात रामनगर गांव के पास जीटी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंक और तमंचे के बल पर बकरा व्यापारी से 20 लाख रुपये लूट लिए। बेसुध हालत में व्यापारी किसी तरह अपने घर पहुंचा और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौबेपुर निवासी बकरा व्यापारी मेराज आलम कोलकाता में बकरा सप्लाई करते हैं। सौदे की रकम वह कपड़ा व्यापारियों से मंगवाते हैं। सोमवार को कई कपड़ा कारोबारियों से 20 लाख रुपये लेकर स्कूटी से रात करीब आठ बजे घंटाघर से घर के लिए निकले थे। रुपयों से भरा बैग स्कूटी की डिग्गी में रखा था।

 
विज्ञापन

बिठूर रामनगर गांव के पास जीटी रोड पर हुई वारदात

करीब नौ बजे वह बिठूर जीटी रोड पर रामनगर गांव के पास पहुंचे कि पीछे से फ्रीडम बाइक से आए तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। वह गिर गए तो एक बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्च झोंकी और दूसरे ने तमंचा सटा दिया। तीसरे बदमाश ने डिग्गी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। फिर तीनों भाग गए।

तीनों बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल रही होगी। सूचना पाकर मौके पर एसपी ग्रामीण और सीओ कल्याणपुर सीओ पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस चौकी करीब एक-डेढ़ किमी दूर है। हैरानी की बात ये है कि आंखों में मिर्च भरी होने से मेराज बेहाल थे।

वह इसी हालत में स्कूटी चलाकर घर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस के साथ वह घटनास्थल पहुंचे। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस को सूचना देने के बजाए वह घर क्यों चले गए थे। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें