कानपुर में नक्सलियों को फंडिंग करने और देशद्रोह की गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका में सोमवार को एटीएस ने शहर में तीन जगहों पर छापा मारा और कई लोगों से पूछताछ की। एटीएस ने कुछ दस्तावेज, पैन ड्राइव, लैपटॉप आदि को कब्जे में लिया।
उसके बाद टीम लौट गई। नक्सलियों से कनेक्शन के मामले में सोमवार यूपी एटीएस की टीम ने शाहपुरा, भोपाल (मध्य प्रदेश) से मनीष श्रीवास्तव व उसकी पत्नी वर्षा उर्फ अनीता श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।