फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रेन से ऑटो में लाद रहे थे तीन क्विंटल खोया, टीम देख छोड़कर भागे, कराया नष्ट

Mon, 02 Nov 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खोया नष्ट कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोविंदपुरी रेलवे आउटर पर सोमवार को फफूंद-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन से कुछ व्यापारी खोया उतारकर ऑटो में लाद रहे थे। इसी दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंच गई। टीम को देखते ही व्यापारी खोया छोड़कर रेलवे लाइन पार कर भाग निकले। टीम ने बेहद गंदी बोरियों में भरा करीब तीन क्विंटल खोया कब्जे में लिया। जांच में दूषित होने पर टीम ने पूरा खोया नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ अन्य टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 16 खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा किए। इनमें मिश्रित दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, मिल्क केक स्वीट, पतीसा, रबड़ी, बर्फी, वनस्पति, घी, पनीर और कुंदा समेत अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। ये नमूने देवीपुरवा, घाटमपुर, हैरिसगंज, किदवईनगर, फिलखाना, शिवाला रोड, गुंजन विहार, कर्रही, बिल्हौर और अशोकनगर के प्रतिष्ठानों से लिए गए हैं। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें