फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन नहीं रोका तो पुलिस ने मार दिया डंडा

Fri, 13 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के नाम पर बाइक सवार युवकों पर डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर वहां की जनता आक्रोशित हो गई।
विज्ञापन


लोगों की बढ़ती नाराजगी को देखकर चेकिंग मेें लगाए एसआई और सिपाही मौके से खिसक लिए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया।

थानाध्यक्ष रसूलाबाद ने युवकों के सिर पर डंडा मारने की बात को निराधार बताया है। पुलिस के डंडे से घायल बाइक सवार श्रीकृष्ण पुत्र मलखान सिंह निवासी सुनाथा ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई मलखान पुत्र भगवानदीन और भतीजे महेश सिंह पुत्र शिवप्रताप के साथ बाइक से तिलक समारोह में झबरा गांव जा रहा था।
विज्ञापन


उसरी गांव के निकट वाहन चेकिंग में लगी पुलिस ने गाड़ी को रोकने को कहा। गाड़ी न रोकने पर बाइक चला रहे महेश के सिर पर डंडा मार दिया। इससे वह घायल होकर बाइक सहित गिर पड़ा।

इस बीच बाइक की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार अवधेश कुमार निवासी पूरनपुरवा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित जनता घटनास्थल पर एकत्र हो गई।

मौके की नजाकत भांपकर उपनिरीक्षक सुनील शास्त्री अपने हमराह सिपाहियों सहित मौके से खिसक लिए। महेश के परिजनों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया। इसके चलते पुलिस बुलानी पड़ गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि बाइक सवारों को बिना हेलमेट व तीन लोग होने के कारण उन्हें रोका गया था। उन्होंने बाइक रोकने की बजाय और भगा दी।

संतुलन बिगड़ जाने से वह गिरे हैं। डंडा मारने का आरोप पुलिस पर निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें