कानपुर। सेन पश्चिम पारा, गोविंदनगर और गुजैनी थानाक्षेत्रों में शनिवार देर रात ट्रक मालिक समेत तीन युवकों ने अलग-अलग कारणों से फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तीनों में मौत का कारण हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
कैंट के फाई साहब का हाता निवासी अजय कुमार कश्यप (37) ट्रक चलवाते थे। बड़े भाई राकेश ने बताया कि 14 मई को अजय घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार रात अजय के सेन पश्चिम पारा स्थित दूसरे घर पहुंचे तो कमरे के बाहर दुर्गंध आ रही थी। पुलिस को सूचना देकर दरवाजा तोड़ा गया तो अजय का शव फंदे से लटकता मिला। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह के अनुसार घटना के पीछे के कारणों की जानकारी की जा रही है। वहीं, गुजैनी थानाक्षेत्र के वरुण विहार निवासी धर्मेंद्र (25) ने शनिवार रात फंदे पर लटककर अपनी जिंदगी से नाता तोड़ लिया। बड़े भाई जितेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र ऑटो के साथ नगर निगम की जेसीबी का चालक था। शराब पीने के कारण आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था।
....
पिता को धक्का देकर कमरे में गया और दे दी जान
गोविंदनगर थानाक्षेत्र के गुजैनी निवासी किशन पांडेय (28) ने शनिवार देर फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। छोटे भाई करन के अनुसार किशन की पिता मनीष पांडेय से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसने पिता को धक्का दे दिया और भागता हुआ सीधे कमरे में चला गया। काफी देर बाद मां नीलम बुलाने गईं लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देकर बुलाया और फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो किशन का शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि किशन किसी दुकान में गाड़ियों की वाशिंग, रबिंग का काम करता था। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
.....