कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल पिता-पुत्र को लोगों ने हैलट पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के धन्नी निवादा गांव निवासी अमर सिंह (42) चकेरी एयरफोर्स में अनुबंध पर नौकरी कर रहे थे। पत्नी ममता और बेटा विशाल उनके साथ रहते थे। अमर के बड़े भाई पुत्तन ने बताया कि शनिवार शाम को पिता-पुत्र बाइक से यशोदानगर किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय बाईपास पर ट्रक चालक साइड से टक्कर मारते हुआ भाग निकला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।