फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की आंधी: पेड़ व दीवार गिरने से पांच की मौत, हरदोई में तीन कन्नौज और फर्रुखाबाद में एक-एक की गई जान

Sat, 12 Apr 2025 09:39 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

सार

हरदोई में आंधी-पानी में पेड़ और दीवार गिरने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, कन्नौज और फर्रुखाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मलबे में दबने से मौत (सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंधी-पानी में पेड़ और दीवार गिरने से मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन लोगों की मौत हरदोई में, जबकि एक-एक व्यक्ति की मौत कन्नौज और फर्रुखाबाद में हुई है।

विज्ञापन


हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के मदारपुरखर्द निवासी नेकपाल (42) की सोते समय चांदनी का पेड़ गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात आंधी पानी के दौरान घर के बाहर सो रहे नेकपाल पर पेड़ गिर गया। यहीं रामप्रकाश (50) शुक्रवार की देर रात झोपड़ी में सो रहे थे। आंधी पानी के दौरान कच्ची दीवार पर टिकी झोपड़ी पर नीम का पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

उधर, बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी खेती करने वाले हरीराम (55) की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, कन्नौज में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से रामप्रकाश (45) की मौत हो गई। वहीं, फर्रुखाबाद में गंगा के किनारे सोने गए एक पुरोहित की तख्त के नीचे दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें