फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रधानमंत्री मोदी 24 को तीन प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, रेलवे मैदान में होगी जनसभा

Sat, 12 Apr 2025 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को तीन प्रमुख परियोजनाओं उद्घाटन करेंगे। मेट्रों के दूसरे फेज, पनकी पॉवर प्लांट व नेयवेली लिग्नाइट पावर प्लांट जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को महानगर आएंगे। वह यहां पर तीन प्रमुख परियोजनाओं पनकी पावर प्लांट, नेयवेली पावर घाटमपुर और मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही बिल्हौर के सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। इस दौरान मोदी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


मोदी की इस यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी भी जल्द ही यहां आएंगे। इस बीच शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर के साथ अधिकारियों की टीम ने रेलवे मैदान जाकर वहां पर बनाए जाने वाले हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन के साथ ही भाजपा में भी पीएम के आने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा को सफल बनाने के लिए जल्द ही पार्टी की एक बड़ी बैठक की जाएगी। जिसमें पदाधिकारियों की भूमिका भी तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ पार्टी के जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें