फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लेखपाल से लूट करने वाले बदमाशों की शनिवार रात नेशनल हाईवे पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, प्रभारी निरीक्षक की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल-बाल बच गए। उनके पास से तीन बाइक, तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार रात जसवंतनगर पुलिस व एसओजी धनुआ गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तीन बाइकों पर युवक आते दिखाई दिए, पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस नेे घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी फायरिंग में जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला सूरत निवासी राजा उर्फ राजकमल के बाएं पैर में गोली। पुलिस ने जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गड़िया चौराहा निवासी प्रबल प्रताप व जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के असरोही गांव निवासी अभिजीत उर्फ अभि को रात तीन बजे गिरफ्तार कर लिया।
घायल राजा उर्फ राजकमल को अस्पताल भेज दिया। बदमाशों के पास से दो तमंचा, चार कारतूस, लूटी हुई दो बाइक, एक लूटा हुआ मोबाइल व लेखपाल से लूटा हुआ सरकारी दस्तावेज वाला थैला बरामद हुआ।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से राजा उर्फ राजकमल पर तीन मामले, प्रबल प्रताप पर तीन व अभिजीत पर चार मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ करने वाली टीम को एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।
ये हैं वारदातें
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि एक दिसंबर को उन्होंने थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी क्षेत्र से एक शिक्षक से बाइक व मोबाइल लूटा था। एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा तीन दिसंबर को थाना जसवंतनगर क्षेत्र में ग्राम खेड़ा धौलपुर के पास नेशनल हाईवे पर लेखपाल राजेश कुमार निवासी जय भारत कॉलोनी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। तमंचे की बट मारकर उसकी बाइक, राजस्व अभिलेख का थैला और मोबाइल लूटा था। इसके अलावा एक मैरिज होम से जनरेटर भी चोरी आदि किए जाने की बात उन्होंने कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें