फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में असली माल को नकली बता अमेजन के तीन करोड़ हड़पे, लंबे समय से चल रहा था खेल

Sun, 31 Jan 2021 08:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को करोड़ो का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन को उसी के स्थानीय अधिकारी ने चार डिलीवरी ब्वॉय के साथ मिलकर तीन करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। ये लोग कंपनी की ओर से भेजे गए असली माल को नकली बताकर लंबे समय से कंपनी को ठग रहे थे।
विज्ञापन


कंपनी के एडवोकेट की शिकायत पर गोविंदनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांचों को रविवार को जेल भेज दिया। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि कंपनी के नई दिल्ली निवासी एडवोकेट जितेंद्र सैनी ने आकर करीब एक साल में तीन करोड़ रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी।

टीम ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि दादानगर स्थित अमेजन कंपनी के डिलीवरी स्टेशन का अधिकारी सिविल लाइंस निवासी स्टेशन सपोर्ट एसोसिएट जितेंद्र सिंह आउटसोर्सिंग पर रखे गए चार डिलीवरी ब्वॉय के साथ मिलकर कंपनी को चूना लगा रहा था। पुलिस ने जितेंद्र के साथ, डिलीवरी ब्वॉय बर्रा विश्वबैंक निवासी उदय कुमार, गल्लामंडी दीनदयालपुरम निवासी अमित पटेल, बर्रा सात निवासी प्रदीप सिंह, रतनलाल नगर कच्ची बस्ती निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह लगाते थे चूना
पुलिस ने बताया कि अमेजन कंपनी का अधिकारी जितेंद्र चारों डिलीवरी ब्वॉय के साथ मिलकर कंपनी से असली माल को अपने मिलने वालों के पते पर डिलीवरी करा लेते थे। असली माल निकालकर उसमें नकली डाल देते और उसे वापस करने के लिए कंपनी में शिकायत दर्ज करवाते थे। कंपनी कुछ दिनों में माल वापस मंगाकर रुपये ग्राहक के खाते में रिफंड कर देती थी। इसे ये लोग आपस में बांट लेते थे। कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका है।

कंपनी के प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज 
फर्जीवाड़े की शिकायत करने शहर आए अमेजन कंपनी के जांच अधिकारी, एडवोकेट व सहयोगियों पर फ्रॉड करने वालों के परिचितों ने ईंटों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। जांच अधिकारी जय प्रकाश सोनी एसपी साउथ ऑफिस पहुंचकर बताया कि 30 जनवरी को वे कंपनी के एडवोकेट जितेंद्र सैनी, स्टाफ के रितेश राय, विपिन यादव के साथ गोविंदनगर थाने से मुकदमे की कॉपी लेने गए थे।

लौटते समय नंदलाल चौराहे के पास 30-40 लोगों ने उनकी कार को घेरकर पथराव कर दिया। एक आरोपी ने उन पर तमंचा भी ताना। पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को पुलिस सुरक्षा में लखनऊ तक भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें