फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक भिड़ंत में मामा-भांजा समेत तीन की मौत

Fri, 28 Aug 2026 06:18 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर पुसेड़ा पुलिया के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मामा-भांजा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार वर्षीय बच्चा भी शामिल है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोती और सदमे में बच्चे की मां संध्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुसेड़ा निवासी गौरव कुमार (37) खेती करते थे। उनकी बहन संध्या पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रहती हैं। रक्षाबंधन पर संध्या अपने चार वर्षीय बेटे सूर्यांश के साथ मायके पुसेड़ा आई थीं। राखी बांधने के बाद शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गौरव अपने भांजे सूर्यांश को बाइक से लेकर ललौली तिराहे पर लगने वाले बाजार जा रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान पुसेड़ा पुलिया के पास बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अहमदापुर निवासी मोनू (18) बाइक से बिलग्राम की ओर जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में गौरव, उनके भांजे सूर्यांश और दूसरी बाइक सवार मोनू के सिर में गंभीर चोटें आईं।

बताया गया कि तीनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और तीनों घायलों को आनन-फानन सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। त्योहार के दिन मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत की खबर से परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन

सीएचसी में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें