आरोपी गोली चलाता, इससे पहले ही सरगना ने उसका हाथ ऊपर कर दिया। इससे गोली हवा में चली और वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार युवक को तमंचे समेत पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
सरगना ने समय रहते आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली सीधे लगने के बजाय हवा में चली गई। इसके बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद युवक की ओर से पुलिस को छह नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी गई है।