फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन से तीन अवैध वेंडर और एक किन्नर गिरफ्तार

विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन से पकड़े गए अवैध वेंडर व किन्नर।  - फोटो : स्रोत : आरपीएफ
विज्ञापन
कानपुर। आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर तीसरे दिन सोमवार को अभियान चलाते हुए तीन अवैध वेंडर पकड़े। वहीं यात्रियों से वसूली करने में एक किन्नर को भी दबोचा गया।
विज्ञापन


सेंट्रल की आरपीफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 से बिना टोकन के खाद्य सामग्री बेच रहे दो वेंडर दबोचे गए। वहीं जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में अनाधिकृत रूप से पूड़ी-सब्जी बेच रहे वेंडर को पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्लेटफाॅर्म नंबर-1 पर अनाधिकृत रूप से घूम रहे किन्नर को भी पकड़ा गया। वह यात्रियों से वसूली करता था। बताया कि तीन दिन में पांच किन्नर पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें