फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: बारिश में कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

Fri, 07 Jan 2022 01:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर राहा मोड़ के पास गुरुवार को दोपहर बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कार की छत काटकर दो शव निकाले।
विज्ञापन


तीसरे युवक की सांसें चल रही थीं। घाटमपुर सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। दो युवक घर में इकलौते थे। कुरियां गांव निवासी अभिषेक राज (21) पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त जितेंद्र (25) और अंकित (20) के साथ पड़ोसी पद्म सिंह की कार लेकर घूमने निकला था।

तीनों फतेहपुर के अमौली कस्बे का मेला देखने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन अमौली जाने के बजाय तीनों मूसानगर की ओर निकल पड़े। कार अंकित चला रहा था। मुगल रोड पर राहा मोड़ से 200 मीटर आगे तेज रफ्तार कार बारिश के चलते अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में पीछे की सीट से गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि क्षतिग्रस्त कार को जेसीबी से तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। अंकित व जितेंद्र इकलौते पुत्र थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें