फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की खुशियां मातम में बदलीं, तीन लोगों पर गिरा 'मौत का तार', जमकर बवाल

Tue, 14 Mar 2017 11:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतकों के परिजन
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में होली त्योहार की खुशियां तीन परिवारों के लिये मातम में बदल गयीं। खेत में काम कर रहे लोगों को पता भी नहीं था की अगला पल उनकी जान ले लेगा। सोमवार को 11000 वोल्ट का हाईईटेन्शन लाइन का तार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी।
विज्ञापन


थाना अचलगंज के नयाखेडा मजरा पड़रीकला मे गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे खेतों में काम कर रहे थे। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार उनके ऊपर गिर गया। करेंट से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है।

मृतकों में रमेश (45) पुत्र जगन्नाथ, रतादेवी (75) पत्नी जगन्नाथ निवासी घनाखेडा और लक्ष्मीना (72) पत्नी रामजीवन निवासी पाडनखेडा बताया जा रहा है। होली के दिन हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया। घंटो चले बवाल के बाद किसी तरह पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें