फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन ने फंदा लगाकर दी जान…दो के मिले शव, पांचों मामलों की जांच में जुटी पुलिस, परिजन बेहाल

Sat, 12 Oct 2024 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अलग-अलग थाना क्षेत्रो में तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, दो लोगों के शव मिले हैं। पुलिस पांचों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दो दिन से लापता टेनरीकर्मी का शव शुक्रवार को प्योंदी गांव के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने मुहल्ले के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी) से मौत की पुष्टि हुई है। जाजमऊ के प्योंदी गांव निवासी टेनरीकर्मी विनय शर्मा (30) की पत्नी नाहिदा की दो साल पहले जलकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन

छोटे भाई विमल ने बताया कि पिछले सप्ताह इलाके के युवकों से विनय का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दो दिन पहले विनय घर से नौकरी पर गया था। उसके बाद लौटकर घर नहीं आया था। परिजनों ने जाजमऊ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर बच्चे खेलते हुए जंगल की ओर गए तो विनय का शव फंदे से लटकता मिला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि युवक नशे का लती था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

नदी किनारे पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने जान दी
युवक ने पांडु नदी के किनारे पेड़ से नायलोन की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन युवक के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके हैं। पिता राजकुमार दिवाकर ने बताया कि उनका बड़ा बेटा लवकुश (20) मजदूरी करता था। दोपहर बिना कुछ बताए वह घर से निकल गया था। पांडु नदी किनारे मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने लवकुश का शव लक्ष्मी के खेत के पास बेर के पेड़ के सहारे फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में लवकुश के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नही हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फार्म हाउस के पीछे लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव
बिठूर रमेल नगर गांव स्थित एक फार्म हाउस के पीछे ई-रिक्शा चालक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। अलीगढ़ के रोबोबर थानाक्षेत्र से सलेमपुर निवासी जयप्रकाश (28) एक महीने पहले बिठूर रहने के लिए आया था। वह ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार को उसका शव रमेल गांव में एक फार्म हाउस के पीछे पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जय प्रकाश की पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। थाना प्रभारी प्रेमनरायन विश्वकर्मा ने बताया परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। परिजन अगर कोई तहरीर देंगे, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सड़क और घर पर मिले दो लोगों के शव
बर्रा गांव में राजन बाजपेई के घर पर किराये पर रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड रामप्यारे यादव (56) का शव कमरे में पड़ा मिला। राजन ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में और कोई नहीं है। वहीं, चमनगंज निवासी अब्दुल कसीम (45) का शव मोहम्मद अली पार्क के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। बड़े भाई अब्दुल सलीम ने बताया कि वह टहलने के लिए निकले तो जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें