कानपुर। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से नौ और 10 मई को होने वाली प्रवक्ता चयन परीक्षा के लिए शहर के तीन महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे संबंधित कॉलेजों में इन तिथियों में होने वाली सम सेमेस्टर परीक्षाओं के केंद्र को अस्थायी रूप से बदल दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित डीएवी कॉलेज के छात्रों का केंद्र अब काइस्टचर्च कॉलेज बड़ा चौराहा किया गया है। अर्मापुर पीजी कॉलेज का केंद्र डीबीएस कॉलेज गोविंदनगर तथा महिला महाविद्यालय का केंद्र जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में स्थानांतरित किया गया है। यह बदलाव केवल नौ और 10 मई की परीक्षाओं के लिए है। अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही होंगी।
11 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने सत्र 2025-26 स्नातक तृतीय वर्ष और परास्नातक द्वितीय वर्ष की मुख्य वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षाएं 11 मई से शुरू होंगी। यह दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी।