फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वीनस ने सदर्न क्रिकेट क्लब को 13 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। द्वितीय सैमुअल बाली एंड बक्को देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को वीनस क्लब ने सदर्न क्रिकेट क्लब को 13 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। केसीए से संबद्ध सदर्न क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित मैच श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेला गया।
विज्ञापन


वीनस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.4 ओवर में 167 रन बनाए। टीम से अतुल कार्तिकेय ने 33, जमशेद खान ने 27 और शुभम ने 23 रन जोड़े। गेंदबाजी में अक्षत श्रीवास्तव ने चार, उज्ज्वल ने दो तथा आदित्य दीक्षित, आदिति अग्रवाल, कृष्णा बाली और आदर्श श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट हासिल किया।

वहीं सदर्न क्रिकेट क्लब की टीम 34.1 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम से अभिषेक ने 29, लक्ष्य मिश्रा और अक्षत श्रीवास्तव ने 21-21 रन बनाए। वीनस क्लब की ओर से प्रख्यात श्रीवास्तव ने पांच, शुभम, अमन और अतुल कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिया। प्रख्यात श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें