चित्रकूट जिले में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कालूपुर गावं के पास आरटीओ ऑफिस के सामने रेल पटरी की है।
इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। ट्रेन से मवेशियों के टकराने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृत मवेशियों के शव ट्रैक से हटवाए। साथ ही घायल मवेशियों को अपचार के लिए अस्पताल भेजा।